हाथरस, मार्च 27 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के माहेश्वरी कालोनी में घरेलू विवाद में एक महिला ने फंदा लगा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होेते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...