पीलीभीत, जून 25 -- पूरनपुर/घुंघचाई। महिला ने ससुराल में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना घुंघचाई के गांव गुलड़िया भूपसिंह की रहने 40 वर्षीय सीमा पत्नी अनिल कुमार ने बुधवार को घर में छत के कुंडे से मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर महिला के मायके वाले भी खुदागंज से उसके घर पहुंचे और ससुरालियों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक 18 वर्ष पहले सीमा की अनिल कुमार से शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे जिनमे सबसे बडा बेटा अमन उम्र 15 वर्ष , बेटी प्रिया उम्र 12 वर्ष और बेटा दिव्यांश उम्र 8 वर्ष हैं। अनिल कुमार राइस मिल में काम करते हैं। घट...