गुड़गांव, अगस्त 19 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। विपुल वर्ल्ड के पास एक 21 वर्षीय घरेलू सहायिका द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 21 वर्षीय सुषमा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात युवती का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-53 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों तथा मकान मालिक से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई शु...