बोकारो, फरवरी 6 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के विकास सिनेमा हॉल में प्रखंड के प्रमुख मुखियाओं की बैठक गुरूवार को हुई जिसमें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विकास कार्य के लिए फंड उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नराजागी जताई गई। सरकार से मांग की गई कि 15वें वित्त आयोग का फंड जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए नहीं तो सभी मुखिया व पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। चंद्रपुरा प्रखंड मुखिया संघ के सचिव चंदन कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बताया कि चंद्रपुरा प्रखंड मुखिया संघ का पुनर्गठन 12 फरवरी को सर्वसम्मति से किया जाएगा। चंद्रपुरा प्रखंड मुखिया संघ के वर्तमान अध्यक्ष युगल महतो, तेलो पश्चिमी मुखिया जितेंद्र शर्मा, चंद्रपुरा मुखिया अनुग्रह नारायण सिंह, दुगदा पश्चिमी के प्रभुदयाल सिंह, रांगामाटी दक्षिणी के नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.