कटिहार, अप्रैल 12 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। शहर में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नाला निर्माण का काम काफी धीमी गति से किया जा रहा है। पिछले एक माह में 300 मीटर की लंबाई में ही ड्रेनेज का निर्माण कराया गया है। 12 मार्च को मुख्यमंत्री के कटिहार आगमन पर समीक्षा बैठक में 12500 मीटर की लंबाई में ड्रेनेज निर्माण होने की बात कही गई थी। सीएम की समीक्षा बैठक के एक माह बाद भी लगभग 12900 मीटर में ही ड्रेनेज का निर्माण हो पाया है। गत एक माह में औसतन हर रोज 10 मीटर की लंबाई में ही ड्रेनेज का निर्माण हो पा रहा है। बताते चलें कि शहरी क्षेत्र में जल निकासी को लेकर स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना को नगर विकास व आवास विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई थी। 350 करोड़ की प्राक्कलित राशि से इस योजना पर बुडको द्वारा काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.