जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर रिन्यूएबल एनर्जी तथा रज्जू भैया भौतिक विज्ञान अध्ययन और अनुसंधान संस्थान की ओर से एडवांस्ड फंक्शनल मैटेरियल्स फॉर एनर्जी एप्लिकेशंस विषय पर बुधवार को राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम डीएसटी-पर्स परियोजना के तहत हुआ। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उच्च दक्षता वाले फंक्शनल पदार्थों का विकास जरूरी है, जिससे ऊर्जा उपकरणों का स्वदेशी निर्माण बढ़ेगा और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य सुदृढ़ होगा। वहीं प्रो. प्रमोद कुमार यादव और प्रो. देवराज सिंह ने नैनो तथा सौर ऊर्जा आधारित तकनीक को ऊर्जा आत्मनिर्भरता का भविष्य बताया। तकनीकी सत्र में प्रो. मृगेन्द्र दुबे, प्रो. ओपी सिन्हा, प्रो. एस एन पांडेय तथा डॉ. उपेन...