बांका, जुलाई 12 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मानसिक तनाव और अवसाद से जुड़ी बीमारी फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (एफएनडी) के मामले धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। दरअसल, सदर अस्पताल में रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से इस बीमारी के करीब 6 से 8 मरीज इलाज के लिए पहुंच गए। जिसे लेकर चिकित्सकों ने बताया कि, यह बीमारी देखने में गंभीर न्यूरोलॉजिकल रोग जैसी प्रतीत होती है, लेकिन इसके पीछे मुख्य कारण मानसिक तनाव, अवसाद और अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याएं होती हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: सदर अस्पताल में आज रहेंगे आंख विशेषज्ञ एफएनडी के लक्षण विशेषज्ञ बताते हैं कि फंक्शनल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर में मस्तिष्क की संरचना सामान्य रहती है, लेकिन उसके कार्य करने की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। इसके कारण ब्रेन के सेंसरी और मोटर फंक्शन बाधित हो जाते हैं...