चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा। सरायकेला के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जुझार मांझी को पश्चिमी सिंहभूम जिले का सिविल सर्जन बनाया गया है। इससे पूर्व भी डॉक्टर मांझी पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन के पद पर कार्य कर चुके हैं। सरकार के अवर सचिव अजय कुमार सिंह ने 24 मार्च को झारखंड के सभी जिलों के सिविल सर्जन की सूची जारी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...