चाईबासा, अप्रैल 27 -- चाइबासा। आदिवासी छात्र शैक्षणिक एवं संस्कृतिक संघ द्वारा रविवार को हिंदी स्कॉर्ट बालिका विद्यालय में सामान्य ज्ञान और आदिवासी गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। यह जानकारी संघ के सीताराम सोरेन ने दी। उन्होंने बताया कि 1 मई को गुरु पं. रघुनाथ मुर्मु की जयंती स्थानीय पिल्लाई हाल में मनाया जाएगा। इस दिन भी गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभी विजेताओं को उसी दिन पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरू प,रघुनाथ मुर्मु की जयंती के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीताराम मुर्मू, बलराम मुर्मू,अनिल टूडू, प्रिंस विष्णु, काइलू मुर्मू और दिकु को जिम्मेदार सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...