गिरडीह, अप्रैल 27 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा समर्थक पश्चिम बंगाल में अब खुलकर सामने आ गए हैं और वे तृणमूल के अराजक सरकार से मुक्ति चाह रहे हैं। प्रथम मुख्यमंत्री ने रविवार जमुआ प्रखंड के रेम्बा में स्थित शांति कुटीर में हिंदुस्तान प्रतिनिधि से कही। वे रविवार शाम रेम्बा में आयोजित भोलानाथ द्विवेदी के पोती के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यक्रम के दौरान वे सामान्य नागरिक बनकर टैक्सी चालकों, चाय दुकानदारों, ठेला चालकों से भी पूछा तो उन लोगों ने भाजपा के पक्ष में ही मतदान करने की बात कही। यह भी पढ़ें- भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, प्रचार खत्म होते PM मोदी ने बंगाल की जनता को लिखी खुली चिट्ठी; खत में और क्या? ...