मेरठ, मार्च 10 -- मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में मेरठ के सर्राफा व्यापारियों का 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना फंसा हुआ है। मांग की कि मेरठ के सर्राफा व्यापारी का सोना वापस दिलाया जाए। अन्यथा पश्चिम बंगाल में सरकार भंग करके राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल एवं अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल का कहना है कि मेरठ सोना आभूषण निर्माण में पश्चिम एशिया की महत्वपूर्ण मंडी है। जहां पर अन्य स्वर्ण कारीगरों के साथ-साथ 30,000 के लगभग स्वर्ण बंगाली कारीगर भी कार्य करते हैं। बताया कि कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के कारीगर अलग-अलग समय पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का सोना लेकर पश्चिम बंगाल भाग गए। करीब 84 सर्र...