प. बंगाल के सीएम ने पूर्व विधायक का जताया आभार
चक्रधरपुर, जुलाई 19 -- चक्रधरपुर। भाजपा के संगठनिक जिला चक्रधरपुर के अध्यक्ष सह मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक का पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदू अधिकारी और भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्या ने पत्र भेज कर आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने मालदा जिले में प्रभारी के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभाते हुए उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया था। इससे पार्टी को इन इलाकों से बड़ी जीत मिली थी। इसी को लेकर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने अभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.