भभुआ, जून 5 -- सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक को किया हायर सेंटर रेफर ओरगांव गांव में बर्थ-डे पार्टी में बाजा बजाकर लौट रहे थे सभी कलाकार (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता।

घायली मिलना थाना क्षेत्र के पढ़ौती ईंट भट्ठा के पास शुक्रवार को अनियंत्रित सीएनजी ऑटो के पलटने से उसपर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी राममूरत राम के 45 वर्षीय पुत्र श्रवण राम, भभुआ शहर के वार्ड 14 निवासी नन्क राम के 40 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव निवासी श्रीराम राम के 25 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश राम और जयराम राम के 18 वर्षीय पुत्र सिंगासन कुमार शामिल हैं।

प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सभी लोग भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव में बर्थ-डे पार्टी में ग...