खगडि़या, मई 26 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बिहार सरकार लगातार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए साइकिल योजना, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पुस्तक सहायता एवं अन्य कई योजनाओं की शुरुआत की है, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे। यह बातें सदर विधायक बबलू मंडल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर इंटर स्तरीय विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक के दौरान अपने संबोधन में कही। बैठक के दौरान कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल बच्चों को विद्यालय तक लाना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर बेहतर नागरिक बनाना है। यह भी पढ़ें- विद्यालय के सम्मान समारोह में शामिल हुए राजमह...