लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एमडीएम के साथ ही सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन देने के लिए एक बार फिर शासनादेश जारी हो गया है। दिसम्बर से मार्च 2026 तक के लिए आदेश किया गया है। अब हर गुरुवार को बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिया जाएगा। इसके लिए पांच रुपए प्रति बच्चा निर्धारित किया गया है। बच्चों को यह न्यूट्रीशन स्कूल में शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले दिया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को रोज एमडीएम दिया जाता है। सप्ताह में एक दिन फल व एक दिन दूध वितरित किया जाता है। इसके साथ ही अब बच्चों का हर गुरुवार को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिया जाएगा। इसमें मूंगफली की चिक्की, गुड़-मूंगफली की चिक्की, गजक, गजक लड्डू, बाजरा लड्डू आदि शामिल हैं। प्रति बच्चा पांच रुपया इस पर खर्च किया जाएगा। सप्लीमेंट्री न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.