देवरिया, अप्रैल 18 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार में पूर्वी रेलवे ढाले के समीप शनिवार को एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर का सिर और धड़ अलग हो गया था। बताया जाता है पढ़ाई के लिए मां ने 10 दिन पहले डांटने पर घर छोड़ दिया था। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार के पूर्वी रेलवे ढाले के समीप शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर किशोर के दो दुकड़ों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान रुद्रपुर कोतवाली निवासी दीपक भारती (17) पुत्र रामानंद के रुप में हुई। यह भी पढ़ें- पढ़ाई के लिए डांटने पर घर छोड़ा था किशोर, रेलवे ट्रैक पर मिला शव रेलवे पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पढ़ाई के लिए मां के डांटने पर 8 अप्रैल को घर से निकल गय...