ललितपुर, अप्रैल 2 -- पड़ोसी से विवाद में गाली गलौज ललितपुर। थाना पाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमरधा में किसी बात को लेकर जसोदा पत्नी कमला का विवाद उसके ही पड़ोस में रहने वाले विपक्षी से हो गया। इस दौरान दोनों के बीच हुई कहासुनी से आक्रोशित विपक्षी ने महिला को मौके पर दबोच कर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।दंपति को दबोचा, दी धमकीललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बे के मोहल्ला गणेशपुरा में किसी बात को लेकर महिला का विवाद उसके ही पड़ोसियों से हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच हुई कहासुनी से आक्रोशित दबंग ने महिला और उसके पति के साथ गाली- गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में पीड़िता सोनम पत्न...