पड़ोसी युवक पर दुकान से जहरीला पदार्थ देने का आरोप
पीलीभीत, मार्च 24 -- पूरनपुर। संदिग्ध पर परिस्थितियों में मौत के चार दिन बाद युवक का वीडियो सामने आने के बाद मामले में परिजनों ने कीटनाशक दुकान पर काम करने वाले युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना सेहरामऊ के सुल्तानपुर निवासी गौरव तिवारी पुत्र राजेश तिवारी की 19 मार्च को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। मरने से पहले गौरव ने अपने मोबाइल से भावुक कर देने वाला वीडिया भी बनाया। जिसमें उसने कहा कि जिंदगी से परेशान हो गया है। जीने का मन नहीं करता। वीडियो मिलने के बाद परिजनों को गांव में एक कीटनाशक दुकान से गौरव के जहरीला पदार्थ लेने की जानकारी लगी। गौरव के भाई उपेंद्र तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर दी है। इसमें कहा गया कि कीटनाशक की दुकान पर काम करने वाला युवक उनका पड़ोसी है। वह उनसे रंजिश मानता है। उस युवक को गौरव की दिमागी हालत के बारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.