हमीरपुर, मई 16 -- बिवांर, संवाददाता। पड़ोसी युवक ने वृद्धा के घर में घुसकर उसके साथ अभद्रता की। उसे खींचकर अपने घर ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।बिवांर थाना के सायर गांव की 65 वर्षीय वृद्धा ने थाना में तहरीर देकर बताया कि उसके तीन पुत्र है जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वह घर में अकेली रहती है। पड़ोस का किसना शुक्रवार शाम 7:00 बजे करीब उसके घर के अंदर घुस आया। इसके बाद उसको खींचकर अपने घर ले जाने लगा। वृद्धा के शोर मचाने पर भाग निकला। जिसके बाद वृद्धा ने फोन से पुत्र को घटना की जानकारी दी। पुत्र के साथ आई वृद्धा ने आरोपी के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई प्रेम प्रकाश ने बताया कि वृद्धा की तहरीर मिली है। जांच का कार्य कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...