नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पिता ने पड़ोसी पर घर में आकर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिता का आरोप है कि मंगलवार को उसकी बेटी घर में अकेली थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला जुनैद दीवार कूदकर घर में घुस आया। आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...