पड़ोसी ने रायफल से पालतू कुत्ते की टांग में मारी गोली, रपट दर्ज
मिर्जापुर, जून 10 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली के कोल्हड़ गांव में मंगलवार की रात पड़ोसी ने अपनी लाइसेंसी रायफल से पालतू कुत्ते की टांग में गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया। वहीं साथ में मौजूद मालिक बाल बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास और पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की रायफल जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई में जुट गई है। देहात कोतवाली के कोल्हड़ गांव निवासी अजय कुमार ने कुत्ता पाल रखा है। वें रात लगभग ग्यारह बजे भोजन करने के बाद अपने कुत्ते को लेकर टहलाने निकले थे। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि अजय के पालतू कुत्ते ने पड़ोसी दीनानाथ को पूर्व में काट लिया था। तभी से दोनों के बीच तनातनी थी। बीती रात अजय अपने कुत्ते को लेकर टहलाने निकले थे। तभी पड़ोसी दीनानाथ भी पहुंच गए। पूर्व में उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.