औरैया, जनवरी 3 -- अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में गली में मवेशी बांधने को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रदीप सक्सेना और शिवपाल तोमर के बीच शनिवार को गली में मवेशी बांधने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक पक्ष से प्रदीप सक्सेना, संतोष सक्सेना, लवकुश और गोविंद सक्सेना घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से शिवपाल तोमर, देवेंद्र तोमर और नितेंद्र को अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.