मिर्जापुर, जून 8 -- जिगना। थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में रविवार की दोपहर पड़ोसियों पर मोटर पंप उखाड़ने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गाँव निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाइन्स पर पड़ोसी के पिता और उनके पुत्र समेत तीन अन्य के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आरोप हैकि मना करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...