मुंगेर, जून 2 -- तारापुर,निसं.। तारापुर थानाक्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी भोलू अंसारी ने पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में भोलू अंसारी ने बताया कि, वह और उसकी पत्नी अपने घर के पास नल से पानी लाने गए थे। आने के क्रम में मो.समीर के पैर से टकरा गया। इसी को लेकर उसकी मां नाजमा खातून ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके घर के लोगों ने लाठी व रॉड से मारपीट की। साथ ही घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के जुटने पर मामला शांत हुआ। पीड़िता ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज ...