पड़ोसियों ने युवक को मारपीट कर किया घायल
गंगापार, जून 27 -- थाना बहरिया क्षेत्र के धमौर गांव निवासी अशोक कुमार ने पड़ोस के लोगों पर गाली गलौज व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि देर रात पत्नी हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। वहां पर पहले से घात लगाये कुछ लोगों ने मेरी पत्नी के साथ अभद्रता की। जिसका विरोध मेरी पत्नी ने किया तो उक्त लोग गाली गलौज देने लगे जिसको सुनकर अशोक नीचे आया तो सभी लोग धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। अशोक को गम्भीर चोटें आई। उक्त घटना की लिखित तहरीर अशोक कुमार ने बहरिया थाने में दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.