गोपालगंज, फरवरी 15 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के छपिया मोहल्ले में पड़ोसियों के दरवाजे पर बच्चों के चले जाने पर एक गर्भवती को मारपीट का घायल कर दिया गया। घायल भीम राम की पत्नी अनु देवी को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में अनु देवी ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी में अपने मायके आई हुई है। उसके बच्चे खेलने के क्रम में पड़ोसियों के दरवाजे पर चले गए। इसके बाद उन लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। घटना की सूचना डायल 112 और नगर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.