कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- कोखराज कोतवाली के मकदूमपुर काजी निवासी बलराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार को वह घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गया था। हैंडपंप पर पहले से पड़ोस की कविता पत्नी दयाराम कपड़े धुल रही थी। उसने कहा कि कपड़े बाहर धुला करो, इससे गंदगी हो रही है। इसी बात को लेकर उसने गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध किया तो अपने पति के साथ मिलकर उसको मारापीटा। किसी तरह मामला शांत हुआ। बलराम की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.