प्रयागराज, अप्रैल 14 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला में जूस विक्रेता के छेड़खानी करने का विरोध करना महिला और उसके परिजनों को भारी पड़ा। जूस विक्रेता और उसके साथियों ने लाठी-डंडे से महिलाओं और उनके परिजनों की पिटाई कर दीं। मारपीट से मेले में अफरातफरी मच गईं। घटना का वीडियो बना रही महिला का मोबाइल और लॉकेट भी आरोपियों ने छीन लिया। फोर्स के साथ मौके पर एसीपी थरवई पहुंचे और कई युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।थरवई थानाक्षेत्र के मौहारिया गांव से लोग सोमवार को पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला निशान चढ़ने गया था। इसी निशान में शामिल होने के लिए उनके परिवार की विवाहिता शंडलपुर ढोकरी से आई थी। पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता ने आरोप लगाया की वह अपनी बहन और कुछ रिश्तेदारों के साथ निशान में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.