वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पड़ाव से डोमरी तक फोरलेन सड़क बनेगी। 5.2 किलोमीटर लम्बी इस सड़क की चौड़ाई 18 मीटर होगी। सड़क चौड़ीकरण पर 250 करोड़ लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) इस परियोजना का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेज दिया है।

ग्रामीण सड़क का चौड़ीकरण फिलहाल पड़ाव से डोमरी तक ग्रामीण सड़क (विलेज रोड) है। अभी इसकी चौड़ाई 3 से 3.5 मीटर है। अब इसको चौड़ी करने का एस्टीमेट तैयार किया गया है। फोरलेन होने वाली यह रोड 9-9 मीटर चौड़ी होगी। बीच में न्यूजर्सी डिवाइडर बनाए जाएंगे। डिवाइडर नीचे की ओर 50 से 55 सेंटीमीटर तथा ऊपर की तरफ 20 सेमी चौड़े होंगे। बारिश के पानी की निकासी के लिए आबादी वाले हिस्से में ड्रेन भी बनाए जाएंगे।

पीडब्ल्यूडी का बयान इस सम्बंध में पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता केके सिंह का कहना है कि...