सीतामढ़ी, मई 3 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के पड़री गांव में रविवार की सुबह मिट्टी भराई को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हिंसक विवाद में 14 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये। विवाद शुरु होते ही देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे, लोहे के रॉड सहित अन्य घातक हथियारों से जमकर मारपीट होने लगी। इस घटना में एक महिला व एक किशोरी समेत कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में विंदेश्वर राय के पुत्र मनोज कुमार (35) व अनोज कुमार (31), कालीचरण राय के पुत्र सागर राय (60), मुकेश राय की पुत्री मनीषा कुमारी (13), रामसकल राय के पुत्र विशाल कुमार (21), प्रेमलाल राय के पुत्र गिरीश कुमार (30), दिनेश राय की पत्नी मंजू देवी (55), स्व. राजदेव राय के पुत्र सुरेश राय (57), राम एकवाल राय के पुत्र राजेश राय (36), स्व. आशा राय के पुत्र राम एकवाल राय (6...