साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- तीनपहाड़। राजमहल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में सोमवार को तृतीय त्रैमासिक 2025-2026 के तहत अभिभावक व शिक्षक की बैठक की गई । अध्यक्षता पंचायत की मुखिया मेरीनीला टुडू ने की। बैठक के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। विद्यालय के 18 विद्यार्थियों को विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बैठक में विद्यार्थियों का विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति एवं पठन-पाठन के विषय पर विस्तार पूर्वक अभिभावकों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रशांत ठाकुर, प्रभारी प्राचार्य राकेश ठाकुर, पूजा कुमारी, दिनेश दास, सुशीला देवी , तुलसी देवी आदि अभिभावक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...