पड़रिया तुला में बेटों ने पिता पर किया हमला
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- पड़रिया तुला कस्बे में जमीनी रंजिश में बेटों ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद घायल पिता को घंटों शटर वाली दुकान में बंधक बनाकर बंद रखा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची भीरा पुलिस ने घायल को बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पिता के सिर व पैर में गम्भीर चोटें आई है,जिसका इलाज जारी है। भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला कस्बे में कस्बा निवासी जगमोहन पुत्र बाबूराम का अपने ही पुत्रों व पत्नी से कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी वजह से जगमोहन अपने घर में न रहकर कस्बे में ही दूसरी जगह घर बनाकर रह रहा है। मंगलवार की सुबह जगमोहन राठौर अपना खेत देखने गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.