आजमगढ़, मई 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में 29 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण बजट के अभाव लटक गया है। निर्माण वर्ष 2017 से एमएसडीपी योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। अधूरे पड़े आंगनबाड़ी भवनों के नवीनीकरण के लिए कार्यदायी संस्था ने करीब 2 करोड़ 23 लाख रुपये का आगणन रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजा है। जिले में एनएसडीपी योजना के अंतर्गत मिर्जापुर और सठियांव ब्लॉक में 66 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए शासन की तरफ से वर्ष 2017 में 496.32 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था। इनमें सठियांव में 29 एवं मिर्जापुर ब्लॉक में 37 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण किया जाना है। प्रति आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण 7.52 लाख रुपये की लागत से होना है। निर्माण की जिम्मेदारी यूपीडा को सौंपी गई हैं। शासन से स्वीकृत धनराशि पांच किस्तों में अवमुक्त भी हो...