मैनपुरी, जून 3 -- क्षेत्र के कस्बा स्थित बसैत रोड पर प्लॉट विवाद को लेकर दबंगों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर महिला को गोली मार दी थी। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित रनवीर सिंह निवासी हिम्मतपुर द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उनके मौसेरे भाई विजेंद्र सिंह की पत्नी हेमलता का विधूना रोड किशनी चौराहा पर एक प्लॉट है। दो जून की दोपहर करीब 12 बजे गांव हरीसिंहपुर निवासी सुमित, शिवम और नरेंद्र अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोपी अपने हाथों में अवैध तमंचे, लाठी-डंडे और फावड़ा लिए हुए थे। प्लॉट पर पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और वहां रखी नींव को उखाड़ने लगे। जब हेमलत...