रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- किच्छा। प्लॉट बेचने के विवाद में विक्रेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर खरीददार के साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विक्रेता समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आशीष नागपाल पुत्र वेद प्रकाश नागपाल निवासी बसंत गार्डन किशनपुर किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने दिसंबर 2025 में रूपेश गिरी पुत्र कैलाश निवासी ग्राम दोपहरिया पुलभट्टा से एक प्लॉट का सौदा कर तीन लाख रुपये बयाना दिया था। उसे जानकारी मिली कि रूपेश धोखाधड़ी से प्लॉट बेच रहा है। इस कारण उसने रूपेश पर अपनी रकम वापस करने का दबाव बनाया। इस पर वह धमकी देने लगा। आरोप है कि गुरुवार सुबह 10 बजे इंटार्क फैक्ट्री के सामने रूपेश ने सचिन और अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद आरोप...