रुद्रपुर, मई 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर 6.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पहले से बिक चुकी जमीन का दोबारा सौदा कर रकम हड़प ली गई और बाद में दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। राजा कॉलोनी निवासी प्रेमपाल पुत्र रामौतार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रॉपर्टी डीलर रवि मिश्रा और आकाश दीक्षित ने उन्हें लोहरा क्षेत्र में एक भूखंड खरीदने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद दोनों ने उनकी मुलाकात नंदकिशोर सिंह और उसकी पत्नी नीलम सिंह निवासी लक्ष्मी फेस-1, जनपथ रोड, फुलसूंगा, थाना ट्रांजिट कैम्प से कराई। यह भी पढ़ें- प्लाट का कराया फर्जी बैनामा, धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोप है कि चार...