प्लॉट बेचने के नाम पर बीएसएफ इंस्पेक्टर से 22.50 लाख की ठगी
रुद्रपुर, मई 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रॉपर्टी डीलर और जमीन विक्रेता पर बीएसएफ में तैनात इंस्पेक्टर से 22.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साईं विहार कॉलोनी निवासी श्याम सिंह बोरा ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि वह सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में गृह मंत्रालय, दिल्ली में कार्यरत हैं। उन्होंने ग्राम मटकोटा स्थित 83.64 वर्गमीटर भूमि का सौदा प्रॉपर्टी डीलर गुरमीत सिंह के माध्यम से गुरदयाल सिंह से 22.50 लाख रुपये में किया था। यह भी पढ़ें- प्लॉट बेचने के नाम पर 6.60 लाख की ठगी, चार पर केस 14 दिसंबर 2024 को इकरारनामा तैयार हुआ और 28 मार्च 2025 को जमीन की रजिस्ट्री उनके पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.