गुड़गांव, फरवरी 12 -- फर्जीवाड़ा: गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। भोंडसी इलाके में जमीन बेचने के नाम पर कई लोगों से आठ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने अलीपुर गांव के दो भाइयों के खिलाफ साजिश रचने, धोखाधड़ी करने और अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में भोंडसी थाने में बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने खुद को जमीन का मालिक बताकर न केवल लोगों से मोटी रकम वसूली, बल्कि उन्हें ऐसी जमीन पर कब्जा दे दिया जो असल में उनके नाम पर थी ही नहीं। गांव टिकली निवासी अंजू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर 2022 को उन्होंने सुभाष राठी और चरण सिंह से भोंडसी में जमीन खरीदी थी। सौदे की राशि चरण सिंह के खाते में भेजी गई और कुछ नकद भुगतान किया गया,लेकिन जब कब्जे की बारी आई, तो पता चला कि जिस जमीन पर उन्हें ...