मुरादाबाद, जून 6 -- क्षेत्र के ग्राम फरीदनगर निवासी एक व्यक्ति ने प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता जमील ने बताया कि आरोपी ने रामूवाला गणेश स्थित करीब 172 गज का प्लॉट बेचने का प्रस्ताव रखा था। भरोसा दिलाकर सौदा तय किया गया और प्लॉट की कीमत के रूप में करीब तीन लाख रुपये नकद तथा बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2023 में बैनामा कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। यह भी पढ़ें- प्लाट बेचने के नाम पर 10.52 लाख रुपये की ठगी आरोप है कि आरोपी ने उक्त प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया औ...