रुद्रपुर, जनवरी 28 -- खटीमा, संवाददाता। प्लॉट बेचने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर पर रजिस्ट्री न कराने, मारपीट और धमकी देने का भी आरोप है। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम कंचनपुरी पचपेड़ा निवासी एक महिला ने बताया कि पति की दुर्घटना में मृत्यु के बाद उसे बीमा राशि मिली थी। 21 अगस्त 2020 को उसने भगचुरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर से ग्राम भैंसिहा में चार लाख रुपये में आवासीय प्लॉट खरीदा। डीलर ने रजिस्ट्री प्रक्रिया बंद होने की बात कहकर बाद में रजिस्ट्री और कब्जा देने का भरोसा दिया और नोटरीयुक्त स्टांप पर लिखा-पढ़ी कराई। आरोप है कि बुनियाद भरने पर प्रॉपर्टी डीलर ने उसे उखाड़ दिया। बाद में विवाद का हवाला देकर टालमटोल करता रहा और न तो पैसा लौटाया, न प्लॉट दिया। महिला का आरोप है कि डीलर ने मारपीट और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.