मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- प्लॉट बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से आरोपियों ने 17 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने रकम लेने के बाद बैनामा नहीं किया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर महिला समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कम्बलवाला बाग निवासी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि गांव सुजडू निवासी सरताज ने बेचने के लिए दो प्लॉट दिखाए थे। इनमे एक प्लॉट सरताज व दूसरा प्लॉट आबिदा पत्नी मोहम्मद सलीम व असगर के नाम पर थे। आरोप है कि सौदा तय होने पर आरोपियों ने एंडवास के रुप में 17 लाख रुपये सरताज के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। बाकि धनराशि बैनामा के समय देने को तय हुई थी। आरोप है कि छह माह में बैनामा करने का वायदा किया गया था। समय पुरा होने पर पीडित ने बैनामा के लिए आरोपियों को तहसील में ...