फिरोजाबाद, मार्च 12 -- टूंडला में प्लॉट पर गये चाचा भतीजे को उसके गांव के ही तीन लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कुशलकान्त पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी नगला बीच थाना रजावली ने लिखाई रिपोर्ट में बताया कि वह व उसके चाचा अपने प्लाट पर गए तभी उसके ही गांव के ही ओवेन्द्र उर्फ बबलू पुत्र ओमप्रकाश व उनके पुत्र सुनील, सुमित हमें देखकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बाद में धमकी देते भाग गये। पीड़ित ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...