उरई, सितम्बर 22 -- उरई। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर चार लोगों के खिलाफ आधा दर्जन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पटेल नगर निवासी पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। आरोप है कि 20 लाख में खरीदा गया प्लॉट का फर्जी एग्रीमेंट करा लिया गया। विरोध करने पर 35 लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने डकैती कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।पटेल नगर निवासी मो. रईस खान ने कोर्ट के आदेश पर तहरीर दी है। बताया कि उसने मौजा इकलासपुरा में आराजी नंबर 80/2 में 3750 वर्गफीट का प्लॉट 20 लाख रुपये में खरीदा था, जिसका बैनामा रजिस्ट्री कार्यालय उरई में दर्ज है।आरोप है कि जगदीश प्रसाद निवासी टीकमगढ़ मप्र की जमीन की देखरेख उमाशंकर यादव मुख्तारनामा के जरिए करते थे, उन्हीं के जरिए प्लॉट खरीदा था। आर...