बागपत, अप्रैल 15 -- नगर की गांधी रोड निवासी एक युवक ने अपने प्लॉट पर कब्जे को लेकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर की गांधी रोड पर रहने वाले पीड़ित सचिन जैन के अनुसार वह अपने प्लॉट पर कार्य चल रहा था। इसी दौरान गाजियाबाद निवासी उसके रिश्तेदार अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके केयरटेकर व मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने जबरन प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया, जबकि उनका उस संपत्ति से कोई संबंध नहीं है। यह भी पढ़ें- भूमि कब्जा करने को लेकर महिला को पीटा पीड़ित ने बताया कि आरोपी इसके बाद उनके ऑफिस (बैंक्वेट हॉल) में भी घुस आए और उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपियों स...