लखनऊ, मई 25 -- चिनहट के सेमरा गांव में प्लाट को लेकर करोड़ों रुपये का सौदा हुआ। प्लॉट मालिक ने प्रयागराज निवासी महिला से 41.25 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद प्लॉट का फर्जी बैनामा कर दिया। आरोपियों ने इसके बाद जमीन पर खुद ही दबंगों के साथ मिलकर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर महिला दबंगों ने महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रयागराज के सूलेम सराय निवासी प्रज्ञा जायसवाल ने डीसीपी पूर्वी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पति आशीष जायसवाल ने वर्ष 2023 में मित्र सिद्धार्थ त्रिपाठी के माध्यम से सेमरा गांव में प्लाट खरीदा था। 41.25 लाख रुपये बैंक खाते और नकद दिए गए थे। रजिस्ट्री के बाद नगर निगम में नामांतरण भी कराया गया और प्लॉट पर चारदीवारी, गेट और ताला लगा...