नवादा, जून 13 -- नवादा अंचल के घंघौली गांव के स्व. धर्मेन्द्र पासवान की करीब 01 एकड़ जमीन में कई दस्तावेजी त्रुटियां थी। जिसके सुधार के लिए काफी दिनों से उनका पुत्र शंकर पासवान प्रयासरत था। इसके तीन प्लॉट में प्लॉट नंबर व रकवा में गड़बड़ी थी। जिसमें सुधार की आवश्यक्ता थी। वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार इसके सुधार के लिए जमीन का परिमार्जन करना था। इसके लिए उसने काफी पहले आवेदन दे रखा था। परंतु राजस्व कर्मचारी उसे काफी दिनों से टहला रहा था। बिना रिश्वत लिये वह परिमार्जन की फाइल बढ़ाने के लिए तैयार नहीं था। बात आखिरकार 15 हजार में फाइनल हुई। इससे कम पर वह तैयार नहीं हो रहा था। शंकर पासवान द्वारा इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के कार्यालय में की गयी। इसके बाद शुक्रवार को निर्धारित तारीख पर निगरानी की टीम नवादा पहुंची। यह भी पढ़े...