कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- पिपरी थाने के नूरपुर हाजीपुर निवासी युवक ने प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। नूरपुर गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि कोखराज थाने के शाहगंज भरवारी निवासी एक जमीन कारोबारी से उसने दरियापुर गुवारा में 750 फीट के तीन प्लॉट 50-50 हजार रुपये प्रति प्लॉट के हिसाब से तय हुए थे। आरोप है कि उन्होंने बयाने और किस्तों के रूप में अलग-अलग तारीखों में कुल एक लाख, 40 हजार, 200 रुपये दे दिए, जिसमें 59 हजार रुपये ऑनलाइन, 50 हजार रुपये नकद और करीब 31,200 रुपये की ईंट भी गिरवाई थी। आरोप है कि जब वह प्लॉट पर बाउंड्री कराने पहुंचा तो आरोपित ने काम रुकवा दिया और उसकी निर्माण स...