कानपुर, दिसम्बर 30 -- चकेरी। जाजमऊ में एक युवक ने आरोप लगाया है कि प्लॉट दिलाने के नाम पर आरोपित ने उससे 1.05 लाख रुपये ठग लिये। फिर आरोपित के दिए हुए प्लॉट की जानकारी की तो पता चला कि वह सरकारी जमीन है। इस पर पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो आरोपित धमकाया, जिसके बाद पीड़ित ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से शिकायत की। जाजमऊ के सरैयां निवासी मोहम्मद नईम के अनुसार, कुछ माह पहले उनकी पहचान के जाजमऊ निवासी एक युवक ने उन्नाव में अपनी प्लॉटिंग के तहत एक प्लॉट देने का झांसा दिया। इसके चलते आरोपित ने उनसे 1.05 लाख रुपये ले लिए थे, फिर पड़ताल करने पर उन्हें पता चला कि आरोपित द्वारा दी जा रही जमीन सरकारी तलाब है। इस पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपित टाल मटोली करता रहा। काफी समय बीत जाने पर उन्होंने रकम देने का दबाव बनाया तो आरोपित ने धमकाया। इसके बाद...