लखनऊ, फरवरी 26 -- रियल एस्टेट कंपनी बंधन इंफ्राटेक ने प्लॉट दिलाने के नाम पर एक महिला से 9.80 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने पुलिस आयक्त से मामले की शिकायत की। गाजीपुर पुलिस ने पुलिस आयुक्त के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इंदिरानगर के सियाराम विहार कॉलोनी निवासी कांति वर्मा ने बताया कि सितंबर 2025 में प्लॉट के लिए मुंशी पुलिया स्थित बंधन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में संपर्क किया। वहां उनकी मुलाकात कंपनी निदेशक इंदल बहादुर सिंह से हुई। आरोपी ने प्लॉट दिलाने की बात कहकर नकद और खाते में 9.80 लाख रुपये ले लिए। पीड़िता ने रजिस्ट्री के लिए संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। पीड़िता ने इंदिरानगर थाने में शिकायत की। पुलिस के सामने आरोपी इंदल बहादुर ने जनवरी 2026 में रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया। तय समय बाद रजिस्ट्री न होन...