देहरादून, जनवरी 21 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सेलाकुई स्थित एक फार्मा कंपनी में कार्यरत कर्मचारी से ओम सिटी में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए गए। सौदा रद होने पर आरोपियों ने पूरी रकम वापस नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रेमनगर निवासी भुवन चंद्र कोठियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें मकान बनाने के लिए प्लॉट की तलाश थी। एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर अजय चौधरी निवासी देहराखास और अभिषेक पांडेय से हुई। आरोपियों ने उन्हें ओम सिटी देहराखास में 124 गज का एक प्लॉट दिखाया, जो मीना देवी के नाम पर था। आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने मूल मालिक को आधी रकम दे दी है और रजिस्ट्री सीधे भुवन के नाम हो जाएगी। दोनों पक्षों के बीच 11 जुलाई 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.